April 30, 2026

नोटों से भरा बैग के साथ पकड़ा गया एक व्यक्ति, व्यक्ति खुद को बताया वन विभाग का कर्मचारी

bagg

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक खबर मिल रही है यहां एक व्यक्ति के पास नोटों से भरा बैग मिला है। घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बैग में मिले नोटों के जखीरे से इलाके में सनसनी फैल गया है। नोटों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। इधर नोटों के बैग के साथ पकड़ा गया व्यक्ति खुद को वन विभाग का कर्मचारी बता रहा है।


पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के मुताबिक सुकमा के कांकेरलंका क्षेत्र में ये नोटों से भरा बैग मिला है। दरअसल हर दिन कांकेरलंका के इलाके में चेकिंग चलता है, आज भी सीआरपीएफ की टीम वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जवानों ने एक संदिग्ध बाइक को देखा, सीआरपीएफ के जवानों ने जब बाइक को रोककर तलाशी ली तो बैग नोटों से भरा हुआ था।


You may have missed