April 19, 2026

Urvashi Rautela : उर्वशी रौतेला ने होटल में की ये गलती, वीडियो वायरल होने पर मांगनी पड़ी माफी

urvashii

Bollywood actress Urvashi Rautela did this mistake in the hotel:

बॉलीवुड की दुनिया में अपने हुस्न और अपनी अदाओं से लोगों को मदहोश करने वाली अदाकारा उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। साल 2012 की मिस यूनिवर्स रह चुकी उर्वशी सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हेट स्टोरी 4 और पागलपंती जैसी फिल्मों में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं।


हाल ही में उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने एक वीडियो अपलोड किया था जिसमे एक फैन उनसे काफी नाराज़ दिख रहा है| जिसके वजह से उर्वशी (Urvashi) ने उस फैन का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की और कहा कि वो खुद उन सभी फैंस से मिलेंगी जो उन्हे मिल नहीं पाए| उर्वशी रौतेला का ये व्यक्तित्व हमेशा से उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ाता रहा है|

आपको बता दे की उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपनी शूटिंग के लिए इंडिया से बहार टबिलिसि में शूट करने गयी थी लेकिन शूटिंग के बाद जब वो अपने होटल पहुंची तब उनकी तबीयत खराब होने के कारण वो अपने होटल में आराम कर रही थीं।

सूत्रों के मुताबिक उर्वशी (Urvashi) इस बात से अनजान थी की उनके 50-60 फैंस होटल के नीचे पिछले 72 घंटे से बिना सोये इंतज़ार कर रहे थे। लेकिन जब वो होटल से बहार निकली तब उन्हें पता चला की फैंस उनका इंतज़ार कर रहे थे। उर्वशी को जल्दी कई दूसरी जगह जाना था इसीलिए कुछ ही फैंस के साथ उन्होंने फोटो क्लिक कराई और वह से वो चली गयी।

बात यही नहीं रुखी कुछ नाराज़ फैंस जिनसे उर्वशी (Urvashi Rautela) मिल नहीं पायी उन्होंने एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया साइट पर अपलोड कर जब उर्वशी ने इस बात को नोटिस किया तब उन्होंने सभी से माफ़ी मांगी और उन सभी फैंस को आश्वासन दिया की वो जरूर उन सभी से मिलेंगी|


You may have missed