देखें मर्डर का Live Video : बच्ची के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर मशहूर बॉक्सर और एक्टर की दिनदहाड़े हत्या
Boxer Kamesh Lohat was stabbed to death in Rohtak:
रोहतक। हरियाणा के रोहतक में अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 24 साल के एक युवक की रोहतक के एक रिहायशी इलाके में हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने बॉक्सर को घेरकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। शहर के पुरानी सब्जी मंडी थाने में हत्या का केस दर्ज हुआ है।


पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार यहां एक 12 साल की बच्ची से साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। कामेश जब लोगों को शांत करने और दोनों पक्षों के बीच लड़ाई खत्म करने पहुंचे तो उन पर एक युवक ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। कामेश के परिजनों ने मंगलवार को पुलिस को 2 मिनट 19 सेकेंड की एक वीडियो क्लिप भेजा।
रोहतक में लड़की से छेड़खानी के बाद हुये झगड़े में कामेश नाम के बॉक्सर की चाक़ू से हत्या की गयी। कामेश राज्य स्तरीय बॉक्सर और मॉडल था। पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है और बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। pic.twitter.com/FHVVCW8lsO
— Jitender Sharma (@capt_ivane) June 8, 2021
जिसमें कुछ युवक उसे पीटते हुए एक घर के सामने पहुंचे। एक मिनट तक झगड़ा होता रहा। तभी एक युवक डंडा लेकर आया, लेकिन कामेश ने डंडा छीन लिया। अगले 45 सेकेंड डंडे व मुक्के चले। अचानक एक युवक अपने घर से वापस आता है और कामेश पर तेजधार हथियार से छाती व पेट पर कई वार करता है।
मृतक के बारे में मिली जानकारी-
कामेश ना केवल एक राज्य स्तरीय बॉक्सर था बल्कि मॉडलिंग भी करता था। उसने 2019 में पंजाबी म्यूजिक एल्बम दिल दियां लगियां में भी काम किया था। मृतक एमबीए कर रहा था। परिवार में मातम पसरा है। लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।

