Boman Irani : बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी की मां का हुआ निधन, नींद में ही इस दुनिया को कहा अलविदा
बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी (Boman Irani) की मां का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद बोमन ने ही सोशल मीडिया पर दी है।



बोमन ने अपने पोस्ट में बताया कि उनकी 94 वर्षीय मां ने नींद में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सोशल मीडिया यूजर्स और सितारे बोमन की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
View this post on Instagram
बोमन ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, ‘मां ईरानी ने नींद में ही इस दुनिया को शांति से अलविदा कह दिया। वो 94 वर्ष की थीं, उन्होंने 32 साल की उम्र से ही मेरे लिए मां और पिता, दोनों के किरदार निभाए थे। वो बहुत जिंदा दिल थीं और कई मजेदार कहानियों से भरी थीं, जो सिर्फ वहीं कह सकती थीं।’

