April 18, 2026

जज के बंगले में चपरासी और कुत्ते का शव मिलने से मचा हड़कंप..मृतक के भाई ने लगाया ये आरोप

MAUTT

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया में डिस्ट्रिक्ट जज के बंगले में शनिवार सुबह चपरासी और उनके कुत्ते का शव मिला है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर चपरासी के बड़े भाई ने प्रताड़ना आरोप लगाते हुए बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।


पुलिस ने बताया कि बैकुंठपुर निवासी महमूद आलम (35) डिस्ट्रिक्ट जज ओपी गुप्ता के बंगले में चपरासी था। उसकी ड्यूटी डॉग हाउस में भी देखभाल के लिए थी। सुबह जिला अस्पताल से महमूद आलम की मौत हो जाने की जानकारी मिली थी।

पुलिस वहां पहुंची और पूछताछ की तो पता चला कि बंगले के कर्मचारी महमूद कोचपरासी के बड़े भाई महफूज आलम ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

उसने पत्र में भाई को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। वहीं जज साहब ने इस संबंध में बात करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कोर्ट ऑफिस में ही बात हो सकेगी।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी कमलाकांत शुक्ला ने कहा कि भृत्य की मौत का कारण अज्ञात है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा। लेकर अस्पताल आए थे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पता चला कि बंगले के कुत्ते की भी मौत हो गई है।


You may have missed