May 18, 2026

अंडरटेकर से भिड़े खतरों के खिलाडी अक्षय कुमार! जानिए आखिर क्या है सच

IMG-20210614-WA0009

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने करियर के दौरान कई हिट फिल्में दी हैं. अक्षय अपनी कॉमेडी फिल्मों के साथ एक्शन फिल्मों के लिये भी फेमस हैं. उनकी सुपरहिट एक्शन फिल्मों में से एक रही ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’, (Khiladiyon Ka Khiladi) जिसके 25 साल पूरे हो गये हैं. फिल्म की सिल्वर जुबली के खास अवसर पर अक्षय ने फिल्म से जुड़ा एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.


अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया कि जिसमें दिख रहा है कि वह उन चंद लोगों में शामिल हैं जो अपने करियर में रेसलर आइकन द अंडरटेकर को हराने में कामयाब रहे.

दरअसल, फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ में अक्षय अंडरटेकर को हरा देते हैं. अभिनेता ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने फिल्म में अंडरटेकर को नहीं हराया था.

अक्षय ने ट्वीट कर बताया कि वास्तव में अंडरटेकर नहीं था, जिससे वह फिल्म में लड़े. फिल्म में द अंडरटेकर का किरदार ब्रायन ली ने निभाया था. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “खिलाड़ियों का खिलाड़ी को रिलीज हुए कल 25 साल पूरे हो जाएंगे. इस अवसर पर एक मजेदार तथ्य ये है कि वह रेसलर ब्रायन ली थे, जिन्होंने फिल्म में अंडरटेकर की भूमिका निभाई थी.”अक्षय के साथ फिल्म में रेखा और रवीना टंडन ने अभिनय किया था.


You may have missed