April 30, 2026

Raipur News : पेड़ से टकराकर खेत में जा पलटी तेज रफ्तार कार, हादसे में एक युवक की मौत

IMG_20210615_112525

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज सुबह एक सड़क हादसा हुआ है जिसमे कार सवार युवक की मौत हो गई है। दरअसल छेरीखेड़ी नमक रेस्टोरेंट के सामने तेज रफ्तार टाटा जेस्ट कार माइलस्टोन और पेड़ से टकराकर खेत मे पलटी गयी है जहां कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी है। युवक की पहचान आशुतोष घरबड़े उम्र 22 साल निवासी ए-3 सांई कॉम्प्लेक्स, देवेंद्र नगर निवासी के रूप में हुई है।


जानकारी के मुताबिक युवक आज सुबह ही बिना बताये कार लेकर घर से निकला था। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही परिजनों समेत तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुँची है।


You may have missed