चिड़ियों को खुराक बनाने आई बिल्ली हुई चिड़ियों के गैंग की शिकार! वो कैसे जानने के लिए देखें वीडियो
सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बिल्ली एक घर की मुंडेर पर चढ़कर वहां बैठी चिड़िया को अपनी खुराक बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन चिड़िया और उसकी साथी ने चोंच मारकर और उसका ध्यान भटकाकर उसे खूब तंग कर डाला। इतना तंग कर डाला कि बिल्ली परेशान होकर भाग खड़ी हुई।


https://twitter.com/buitengebieden_/status/1404535191423664141?s=19
बिल्ली एक चिड़िया पर नजर डालती है तो पीछे से दूसरी चिड़िया आकर उसे चोंच मारती है। बिल्ली पलटकर दूसरी चिड़िया के पास जाती है तो पहली वाली चिड़िया उसकी पूंछ पर चोंच मारकर उसे परेशान कर डालती है। हालांकि बिल्ली को बेहद चपल और चालाक जानवर माना जाता है लेकि दोतरफा हमले को वो बेचारी भी झेल नहीं पाई और इस एकजुटता के आगे वो पस्त होकर भाग निकली।

