June 5, 2026

रायपुर ब्रेकिंग: अब रायपुर में रविवार को आंशिक छूट के साथ खुलेगी दुकान..जानिये कौन सी दुकानें कितने बजे तक खुलेगी

raipur_bazar__3626503_835x547-m-780x405

रायपुर। रायपुर कलेक्टर सौरव कुमार ने रविवार को कंप्लीट लॉकडाउन में 2 बजे तक की छूट दे दी है। सप्ताह में छह दिन शाम 7 बजे तक अभी दुकानें खुल रही है, लेकिन रविवार को 2 बजे तक दुकानें खुलेगी, वहीं ब्यूटी-पार्लर और सैलून शाम 7 बजे तक खोले जा सकेंगे।


कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा है कि सभी प्रकार की अस्थायी, स्थायी दुकानें, शापिंग मॉल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सुपर मार्केट , सुपर बाजार, फल सब्जी, मंडी, बाजार, शराब दुकानें, ठेला सैलून, ब्यूटी पार्लर, पार्क व जिम खोले जा सकेंगे। हालांकि ब्यूटी पार्लर और सैलून शाम 7 बजे तक खुलेंगे, जबकि अन्य दुकानों को 2 बजे तक ही खोलने की इजाजत होगी।


You may have missed