May 18, 2026

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को भारतीय सेना के जवानों के साथ ठुमके लगाना पड़ा महंगा, अब हुए सोशल मीडिया पर ट्रोल

IMG_20210617_193226

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) गुरुवार को भारतीय सेना के जवानों से मिले और उनके साथ खूब भांगड़ा किया। लेकिन इस बीच एक्टर को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी होना पड़ रहा है। जहां कई यूजर्स ने अक्षय कुमार को महामारी के दौरान मास्क न पहनने की बात पर टोका है। ऐसे में एक्टर की ये डांस वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।


आपको बता दें, अक्षय कुमार ने यहां कश्मीर के बांदीपुरा जिले के नीरू गांव में एक स्कूल निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दान भी किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने दोपहर में इस गांव का दौरा भी किया। अक्षय के आने की खुशी में भारतीय सेना के जवानों ने उनके लिए एक दमदार प्रोग्राम का इंतजाम किया हुआ था। वहीं अक्षय कुमार ने भी भारतीय सेना के जवानों का इस महफिल में खूब साथ दिया और जमकर डांस किया लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें अब लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।

आ रहे हैं यूजर्स के तरह तरह के रियेक्सन
एक्टर को ट्रोल करते हुए कुछ लोगों ने लिखा है कि ”खुद मास्क का एड करते हैं आप और खुद ही मास्क नहीं पहनते हैं, ये कैसी बात हुई.” सोशल मीडिया पर एक्टर को लेकर ये मामला तेजी से बढ़ रहा है. जिस वजह से लगता है अक्षय कुमार इस मामले पर जल्द प्रतिक्रिया दे सकते हैं.


You may have missed