CG बारिश अलर्ट : राजधानी सहित इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
रायपुर। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कुछ जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।


मौसम विभाग की माने तो अगले 24-36 घंटों में कुछ जगहों पर बारिश होगी। पश्चिम राजस्थान से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बन रही द्रोणिका की वजह से ये स्थिति बन रही है।
राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बलौदा बाजार, महासमुंद, नारायणपुर, बीजापुर , सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, मुंगेली और कवर्धा में बारिश की आशंका व्यक्त की गई है. इनमें से कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है

