Raipur News: शादी का प्रलोभन देकर नर्स व छात्रा से दुष्कर्म, डाक्टर व शिक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज
Girl raped on the pretext of marriage in Raipur:
रायपुर। राजधानी रायपुर में नर्स स्टाफ के साथ डाक्टर द्वारा एवं शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है।


मिली जानकारी के मुताबिक गुढिय़ारी इलाके की रहने वाली स्टाफ नर्स 35 वर्ष ने डा.निखिल के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाया है। पीडि़ता निे शिकाययत दर्ज करायी है कि दिसंबर 2015 से मार्च 2021 तक डाक्टर ने लगातार शादी का प्रलोभन देकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। अब जब डाक्टर मुंबई शिफ्ट हो गया तब उसने बातचीत बंद कर दी।
जिसके बाद मुंबई पहुंची महिला ने आरोपित डाक्टर से मिलकर शादी के बारे में बात करनी चाही,परन्तु डाक्टर से मिलने से इंकार कर दिया। जिसके बाद महिला ने मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में जीरो में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करायी है। केस डायरी को रायपुर ट्रांसर्फर कर दिया। है प्रथम बार महिला के साथ डाक्टर ने गुढिय़ारी क्षेत्र में दुष्कर्म किया था इसलिए अपराध गुढिय़ारी थाने में दर्ज की गई है।
इसी तरह गंज थाने में एक शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय छात्रा ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि आशीष पाण्डे (शिक्षक)से उसका परिचय कोचिंग क्लास में बतौर शिक्षक के रुप में हुआ था। इसके बाद आशीष ने शादी का प्रलोभन देते हुए डेढ़ साल तक एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अब उसने शादी से इंकार कर दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरेापी के खिलाफ धारा 376 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज उसे बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

