July 28, 2026

तीन दिवसीय ऑनलाइन रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

ples

उत्तर बस्तर कांकेर। तीन दिवसीय ऑनलाइन रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 28 से 30 जून तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कांकेर के माध्यम से नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल पर सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक आयोजित किया जाएगा। तकनीकी एवं गैर तकनीकी श्रेणी के 90 रिक्त पदों के लिये भर्ती किया जायेगा, जिसमें फायर मेन के 20 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा फायर सेफ्टी, सिक्युरिटी गार्ड के 50 पदों के लिए 10वीं उत्तीर्ण, हैवी वाहन चालक के 10 पद के लिए 10 वीं उत्तीर्ण एवं विकासखण्ड समन्वयक के 10 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई या कौशल विकास से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदक (एन.सी.एस. डाट जी.ओ.वी. डाट इन) में पंजीयन कराना एवं पोर्टल के माध्यम से आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय उत्तर बस्तर कांकेर में कार्यालयीन समय पर संपर्क किया जा सकता है।



You may have missed