April 28, 2026

बंगले में चल रहे रेव पार्टी में पुलिस ने दी दबिश.. बिग बॉस फेम और बॉलिवुड की 4 महिलाओं समेत 22 लोगों पर करवाई

dj-1566372646

नासिक: महाराष्ट्र में नासिक जिले के इगतपुरी में आज सुबह-सुबह मानस रिसॉर्ट के एक हिस्से में पुलिस ने छापा मारा। इस रिसॉर्ट के स्काइ ताज विला नाम के बंगले में रेव पार्टी शुरू होने की गुप्त सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत हरकत में आई। नासिक ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सचिन पाटील के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर रेड मारी।


बंगले के अंदर तेज आवाज में म्यूजिक शुरू था। डांस और मस्ती शुरू थी। रेव पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली 4 महिलाएं भी शामिल थीं। इनमें से एक महिला ने बिग बॉस में भी भाग लिया है। पार्टी में कुल 10 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल थीं। पुलिस ने इन 22 लोगों पर कार्रवाई की है।


You may have missed