लॉन्चिंग से पहले Samsung Galaxy A22 की कीमत लीक, यहां जाने कीमत और फीचर्स
भारतीय बाजार में सैमसंग अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A22 लाने की तैयारी में है। पिछले दिनों आई रिपोर्ट्स में फोन के अधिकतर स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो चुका है। इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5000एमएएच बैटरी जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। अब एक ताजा रिपोर्ट में फोन की कीमत भी लीक हो गई है। बता दें कि गैलेक्सी ए22 स्मार्टफोन यूरोपियन बाजार में पहले ही लॉन्च हो चुका है।


क्या होगी भारत में कीमत
91Mobiles ने एक सूत्र के हवाले से फोन की कीमत का खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए22 4G की कीमत 18,499 रुपये होगी। इस कीमत पर फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलेगा। फोन के अन्य स्टोरेज वेरिएंट भी भारत में उपलब्ध होंगे या नहीं, इस बारे में नहीं कहा जा सकता। आइए अब इसके स्पेसिफिकेशंस पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
Samsung Galaxy A22 के स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग गैलेक्सी ए22 स्मार्टफोन में 6.4 इंच का एचडी+ sAMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसमें MediaTek Helio G80 प्रोसेसर के साथ 6GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। यह एंड्रॉइड 11 आधारित One UI 3.1 पर काम करेगा। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस का फीचर दिया जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल के दो लेंस दिए जाएंगे। सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए22 में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी

