अब यहां की राजधानी में हुआ बड़ा धमाका: सात की मौत, 50 घायल अस्पताल में भर्ती
ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में रविवार शाम हुए एक विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। विस्फोट इतना तेज था कि सात


अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी फैसलुर रहमान ने बताया कि विस्फोट ढाका के मोघबाजार इलाके की एक इमारत में हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास की करीब सात इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।
ढाका के पुलिस उपायुक्त सज्जाद हुसैन ने बताया कि विशेषज्ञ मिलकर काम कर रहे हैं और विस्फोट के सोर्स का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। जिस इमारत में विस्फोट हुआ है, उसमें एक फास्टफूड की दुकान भी थी।
50 घायल अस्पताल में भर्ती, 10 की हालत गंभीर
खबरों के मुताबिक, दुकान में गैस पाइप लाइन या गैस सिलेंडरों में किसी तरह की खराबी विस्फोट का कारण हो सकती है। ढाका के एक टीवी चैनल के मुताबिक, करीब 50 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जिनमें से 10 की हालत गंभीर बनी हुई है।

