April 21, 2026

आज डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर दंपति ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, जाने आखिर क्या रही वजह

IMG_20210701_184740

नई दिल्ली। डॉक्टर्स डे पर एक डॉक्टर दंपति ने आत्महत्या कर ली। डॉक्टर्स डे पर जहां आज लोग अपने परिचित डाक्टरों को बधाईयां दे रहे हैं, उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक डॉक्टर दंपत्ति ने डॉक्टर्स डे पर मौत को गले लगा लिया है। दिल को दहला देने वाली यह घटना पुणे के वानवाड़ी इलाके की बताई जा रही है।


जानकारी के मुताबिक यह डॉक्टर दंपत्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक दंपत्ति का नाम डॉ. निखिल शेंडकर और डॉ. अंकिता शेंडकर बताया जा रहा है। पुणे पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय अंकिता ने रात आत्महत्या की थी।

26 वर्षीय अंकिता को ससून अस्पताल ले जाया गया था लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। जिसके बाद सुबह 7 बजे निखिल ने भी सुसाइड कर लिया। आज डॉक्टर्स डे पर इस घटना की जानकारी सामने आई है। फिलहाल दोनों ने यह कदम क्यों उठाया इसकी पुख्ता जानकारी किसी के पास नहीं हैं

बताया जा रहा है कि अंकिता और निखिल दोनों आजाद नगर में रह रहे थे। दोनों अलग-अलग जगहों पर प्रैक्टिस कर रहे थे। अंकिता की क्लिनिक गली नंबर 2, आजाद नगर में है और निखिल कहीं और प्रैक्टिस कर रहा था। बीती रात घर लौटते समय दोनों के बीच फोन पर कहा-सुनी हो गई। रात करीब आठ बजे जब निखिल घर पहुंचा तो अंकिता ने खुदकुशी कर ली थी।

अंकिता बेडरूम में फंदे से लटकी मिली। अंकिता को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने तुरंत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद अंकिता के शव को उसके भाई को सौंप दिया गया। पत्नी की आत्महत्या का सदमा सह न पाने पर निखिल ने गुरुवार सुबह करीब सात बजे फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली


You may have missed