June 3, 2026

BIG NEWS रायपुर: मास्क की चेकिंग कर रही निगम कर्मी और महिला के बीच हुई हाथापाई

hatha2

रायपुर। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक स्थान पर मास्क न पहनने पर पांच सौ रुपये जुर्माना वसूल करने का आदेश जारी किया गया है। इसी कड़ी में शनिवार को राजधानी के भाठागांव चौक पर मास्क की चेकिंग कर रही निगम कर्मी और महिला के बीच हुई हाथापाई। इसकी जानकारी होने पर वहां पुलिस ने पहुंचकर हालात को काबू में किया।


जानकारी के अनुसार- भाठागांव चौक में निगम की महिला कर्मचारी बिना मास्क पहने लोगों का चालान काट रही थी। इसी दौरान एक युवती और पीछे स्कूटी में बैठी उसकी मां गुजरी। युवती ने तो मास्क लगा रखा था, लेकिन उसकी मां ने मास्क नहीं लगाया था। इस पर निगम कर्मियों ने उसको रोका तो युवती उससे बहस करने लगी, और बात हाथापाई तक पहुंच गई। निगम कर्मी का आरोप है कि युवती ने उसका हाथ मरोड़ा और मारपीट भी की।


You may have missed