छत्तीसगढ़ लॉकडाउन 2021: लॉकडाउन पर कलेक्टरो को जल्द लेना चाहिए फैसला- मंत्री टीएस सिंहदेव

रायपुर। प्रदेश में बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को लॉकडाउन (Lockdown) का अधिकार दिया है तो उसे जल्द निर्णय लेना चाहिए। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए फैसला लेना चाहिए।


ये भी पढ़े- मदिरा प्रेमी ध्यान दे: समस्त जि़लों के देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों के लिए जारी हुआ दिशा-निर्देश
मंत्री सिंहदेव ने कहा कि मैं पिछले 10 दिन से कह रहा हूं, इस स्थिति की गंभीरता को समझनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को लॉकडाउन (Lockdown) के निर्देश दिए हैं। उन्हें इस संबंध में जल्द निर्णय लेना चाहिए।
ये भी पढ़े- BIG NEWS: नक्सलियों ने जारी की अपहरण किये गए जवान की तस्वीर, देखे वो तस्वीर
देर होती जा रही है और देर ज्यादा नहीं करनी चाहिए। ज्ञातव्य है कि मंगलवार को राज्य में 9 हजार 921 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। जबकि 53 लोगों की कोरोना से जान गई है।
