November 29, 2023

BIG NEWS RAIPUR : चरित्र पर संदेह के चलते महिला पर गैती से वार, आरोपी गिरफ्तार


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला पर आरोपी ने गैती से वार कर जान से मारने का प्रयास किया। इस घटना के बाद पूरी इलाके में सनसनी फैल गयी।


पढ़िए पूरी खबर–
बता दे कि महिला व आरोपी दोनों ही अपने-अपने परिवार के साथ उक्त मकान में किराए से रहते है व 3 दिन पूर्व ही महिला के चरित्र पर संदेह करके आरोपी ने झगड़ा किया था जिसके बाद मकान मालिक के बीच-बचाव करने व समझाने पर झगड़ा शांत हो गया था। इसी रंजिश को लेकर आरोपी ने आज मंगलवार सुबह तकरीबन 5 बजे महिला के बाथरूम जाने के दौरान उसके सिर पर गैती से हमला करने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने शरीर के दूसरे हिस्सों में भी गैती से हमला कर चोट पहुँचायी। घटना की सूचना मिलते ही महिला का पति मौके पर पहुँचा और हमले में घायल हुए महिला को इलाज के अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद थाना पहुँच महिला ने आरोपी लकेश पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

जानकारी के मुताबिक महिला को उसके पति द्वारा अस्पताल ले जाने के दौरान भी आरोपी लकेश पटेल ने महिला को जान से मारने की कोशिश की। इस मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *