April 18, 2026

35 गर्लफ्रेंड्स के साथ अय्याशी और फिर की ऐसी गलती

copu1

एक साथ 35 गर्लफ्रेंड्स (35 girlfriends) के साथ अय्याशी और फिर ऐसी गलती जो पड़ गई बेहद भारी| ये खबर जापान से आई है। यहां एक लड़के ने वो कर दिखाया, जिसे करने का हम-आप सोच भी नहीं सकते। इस लड़के की 1 या 2 नहीं बल्कि पूरी 35 गर्लफ्रेंड (35 girlfriends) थीं। जिनके साथ ये काफी समय से अय्याशी कर रहा था हद तो तब हो गई जब ये 36वीं गर्लफ्रेंड की तलाश में जुट गया। इसके बाद जो हुआ वो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।


इसे भी पढ़े- आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को गांव वालों ने बनाया बंधक, और फिर निकाला जुलूस

खबर चर्चा में तब आई जब न्यूयॉर्क (New York) पोस्ट में इसके बारे में छापा गया| रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार किया इल्जाम ये लगा कि इसने एक ही वक्त में 35 लड़कियों के साथ रिलेशन रखा था। इसने सभी लड़कियों को अपनी अलग-अलग बर्थडे डेट बताई थी। और यही वो कारण बना जिससे इसका भांडा फूटा।

गिफ्ट के लिए बनाता था नई गर्लफ्रेंड्स

जब पुलिस ने इससे पूछा कि इसने एक ही समय में इतनी गर्लफ्रेंड क्यों बनाईं तो इसने बड़ी दिलचस्प वजह बताई। इसने कहा कि जब इसकी पहली गर्लफ्रेंड ने इसे बर्थडे गिफ्ट दिया तो इसे काफी अच्छा लगा। जिसके बाद ये और बर्थडे गिफ्ट पाने को कई सारी लड़कियां पटाने लगा।

एक गर्लफ्रेंड को शक होने पर की पुलिस में शिकायत-

इस शख्स की उम्र है 39 साल। ये शख्स पेशे से पार्ट टाइम वर्कर है। घर-घर जाकर सामान बेचता है। इसी दौरान इसकी मुलाकात कई लड़कियों से हुई थी। इसकी एक गर्लफ्रेंड को इसकी कारस्तानियों पर शक हुआ और उसने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करवाई। जब पुलिस ने छानबीन की तो सारी पोल-पट्टी खुल गई।


You may have missed