April 29, 2026

छत्तीसगढ़ : गांजे की तस्करी करते दो 2 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा जब्त

ganjag

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम में लॉकडाउन के दौरान अवैध रूप से नशीली पदार्थों का परिवहन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ था जिसके परिपालन में सीमावर्ती क्षेत्र पर नाकाबंदी हेतु ग्राम चौबे बांधा पुल के पास फिक्स चेकिंग पॉइंट ड्यूटी लगाकर आने-जाने वालों पर सतत निगाह रखी जा रही थी को ड्यूटी के दौरान चौबे बांधों की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल हौंडा ड्रीम युगा क्रमांक सीजी 05 एबी 2705 के सवार दो व्यक्ति को रोका गया ।


दोनों ने मोटरसाइकिल के बीच में एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में सामान रखा था जिसको चेक करने पर प्लास्टिक बोरी के अंदर 10 पैकेट मैं खाकी रंग के टेप से चिपका हुआ मादक पदार्थ को तस्करी करते पकड़ा गया जिस पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 20 ख एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी
1.मुकेश सेन पिता सुरेश सेन उम्र 25 साल निवासी ग्राम सिवनी कला कुरूद जिला धमतरी 

2. रामनाथ कंसारी पिता नारायण कंसारी उम्र 40 साल निवासी ग्राम गोबरा कुरूद जिला धमतरी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।


You may have missed