April 18, 2026

Fact Check : भारत में 3 मई से 20 मई तक सम्पूर्ण लॉक डाउन! जानिए क्या है सच

lauk daun

नई दिल्ली। सोशल मीडिया में इन दिनों 3 मई से 20 मई तक लॉकडाउन लगाए जाने का दावा किया जा रहा है। लेकिन आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। इस वायरल पोस्ट में टीवी चैनल का एक फ्रेम दिखाया गया है, जिसमें पीएम मोदी की फोटो के साथ सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि लॉकडाउन की नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है।


साथ ही ब्रेकिंग के तौर पर इसमें दिखाया गया है कि 3 मई से 20 मई के तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इसमें पीएम मोदी के बयान के हवाले से दावा किया जा रहा है कि इस फैसले से देश के सभी राज्यों ने संपूर्ण लॉकडाउन को लेकर सहमति जताई है।

पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने इस दावे को फर्जी बताया है और कहा है कि सरकार की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा, यह काफी पहले पीएम मोदी स्पष्ट कर चुके हैं कि वह लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने राज्यों से भी कहा था कि लॉकडाउन का इस्तेमाल अंतिम विकल्प के रूप में ही करें।


You may have missed