BIG NEWS CG : बहन की शादी में जाने के लिए आरक्षक ने मांगी दो घण्टे की छुट्टी तो पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित
जाँजगीर-चाँपा। छत्तीसगढ़ के जाँजगीर-चाँपा जिले में एक आरक्षक को बहन की शादी में जाने केवल दो घण्टे की छुट्टी टीआई से मांगी थी, लेकिन टीआई ने छुट्टी देने से साफ इंकार कर दिया। इस पर थाना प्रभारी के साथ आरक्षक की बहस हो गई। बात इतनी बढ़ी कि टीआई ने आरक्षक को थप्पड़ जड़ दिया।


अभद्र व्यवहार और अनुशासनहीनता पर आरक्षक को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। मामला मुलमुला थाना का है। थाना प्रभारी उमेश साहू ने थाने में पदस्थ आरक्षक रामचरण ठाकुर की अनुशासनहीनता को लेकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक रामचरण ठाकुर को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिया। निलंबन अवधि में आरक्षक का मुख्यालय रक्षित केंद्र जांजगीर-चांपा रहेगा।

