BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री के काफिले को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 4 पुलिसकर्मी घायल
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) के काफिले की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



प्रतापगढ़ (Pratapgarh in Uttar Pradesh) के हथिगवा थाना इलाके के खिदिरपुर में शनिवार की सुबह लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर यह सड़क हादसा हुआ। डिप्टी सीएम काफिले में नहीं थे केवल उनकी फ्लीट की गाड़ियां जा रही थी। जिसमें प्रयागराज की तरफ से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचकर हथिगवां थाना प्रभारी ने एम्बुलेंस से घायलों को कुंडा सीएचसी पहुंचाया गया। जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

