BIG NEWS : भीड़ जुटाकर जीत का जश्न मनाने पर करें FIR , इलेक्शन कमीशन ने दिया आदेश
इस वक्त एक बड़ी खबर मिल रही है की चुनावी नतीजों के बाद अलग-अलग राजनीतिक दलों के द्वारा के जुटने और जश्न मनाने की खबरों पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए पांचों राज्यों के चीफ सेक्रेटरी को निर्देश दिया है कि तुरंत कार्रवाई की जाए। चुनावी नतीजों के बाद जश्न मनाने की खबरों पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने कहा है कि ऐसे मामलों में तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और संबंधित थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाए। जो कार्रवाई की जाए उसकी जानकारी केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजी जाए।


चुनाव आयोग ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को विजय उत्सव पर तत्काल रोक लगाने के लिए पत्र लिखा। चुनाव आयोग ने निर्देश दिए हैं कि जिम्मेदार SHO और अन्य अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ आपराधिक और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए।
चुनाव आयोग ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को विजय उत्सव पर तत्काल रोक लगाने के लिए पत्र लिखा। चुनाव आयोग ने निर्देश दिए हैं कि जिम्मेदार SHO और अन्य अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ आपराधिक और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए। pic.twitter.com/smVwew2lm0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2021

