Bill Gates : शादी के 27 साल बाद बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स ने लिया बड़ा फैसला, कहा–अब एक साथ आगे नहीं जा सकते
नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट Microsoft के को-फाउंडर बिल गेट्स Bill Gates और मेलिंडा गेट्स ने 27 साल वैवाहिक जीवन बिताने के बाद अलग होने का फैसला किया है। बिल गेट्स Bill Gates और मेलिंडा Melinda Gates ने जारी किये गये एक बयान में कहा कि, हम अपने वैवाहिक संबंध को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, जीवन के अगले चरण में वे एक साथ अब आगे नहीं बढ़ सकते हैं।


फिलहाल दोनों ने इस फैसले पर अपनी सहमति जताई है। बिल गेट्स Bill Gates ने ट्विटर पर इस बयान को डाला। उन्होंने लिखा कि, हमने अपने रिश्ते पर बहुत सोच विचार किया। अंत में हमने इस संबंध को खत्म करने का फैसला लिया। इसके अलावा उन्होंने, अपने बयान में लिखा कि, हमें ये कम ही विश्वास है कि अब हम आगे एक साथ रह सकते हैं। हम दोनों अलग-अलग अपनी निजता चाहते हैं और जीवन के एक नये चरण की ओर बढ़ना चाहते हैं।

