April 19, 2026

छत्तीसगढ़ लॉकडाउन ब्रेकिंग : ये जिला हुआ 11 मई तक लॉक, दी गई कुछ रियायतें

lauk2

नारायपणपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसकी शुरुआत अब नारायणपुर जिले से हुई है। जिले में 11 मई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू लॉकडाउन लगाए जाने का आदेश जारी कर दिया है।


11 मई तक लगने वाले लॉकडाउन में जरूरी सेवाओं को मामूली रियायतें दी गई है। वहीं जिले के सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। अस्पताल, मेडिकल, क्लिनिक एवं पशु चिकित्सालय को अपने निर्धारित समय में खुलने की अनुमति मिली है।

शासकीय उचित मूल्य की दुकान अपने निर्धारित समय पर संचालित होंगे। वहीं सब्जी, फल, किराने की दुकान होम डिलीवरी अपने निर्धारित समय पर संचालन कर सकते है। इस लॉकडाउन का पालन कराने के लिए टीम का गठन भी किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


You may have missed