June 3, 2026

कोरोना BREAKING : छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के नए आंकड़े हुए 15 हजार के पार और मौत 200 के पार, देखें जिलावार आंकड़े

coco

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब रोजाना 10,000 के पार नए कोरोना मरीज की पुष्टि की जा रही हैं। जिसके बाद अब इस महामारी से बचने के लिए छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। JKCNEWS.COM आप सभी से अपील करता है की कोविड–19 के नियमों का पालन करे। अब आप सभी और भी ज्यादा सावधानी बरते।


बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 15,785 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। वही 11,308 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है। वही 210 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। जिसमे जिला जांजगीर-चांपा से सर्वाधिक 1283 मरीज, दुर्ग से 899, राजनांदगांव से 626, बालोद से 454, बेमेतरा से 260, कबीरधाम से 463, रायपुर से 1008, धमतरी से 580, बलौदा बाजार से 733, महासमुंद से 554, गरियाबंद से 298, बिलासपुर से 1223, रायगढ़ से 1220, कोरबा से 1206, मुंगेली से 615, जीपीएम से 299, सरगुजा से 697, कोरिया से 511, सूरजपुर से 522, बलरामपुर से 451, जशपुर से 633, बस्तर से 195, कोंडागांव से 302, दंतेवाड़ा से 76, सुकमा से 45, कांकेर से 551, नारायणपुर से 38, बीजापुर से 41, अन्य राज्य से 02 मरीज शामिल है।


You may have missed