June 26, 2026

BIG NEWS CG : जिले के इस पुल में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

IMG_20210505_210852

धमतरी। धमतरी जिले के चौकी बिरेझर कुरूद थाना क्षेत्र के अंतर्गत मौरीकला के पास नारी पुल में एक युव की लाश मिलने से हड़कंप मच गई। वहीं आस पास के लोगों ने तत्काल कुरूद पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर कुरूद पुलिस पहुंची और शव को पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है।


पढ़िए पूरी खबर–
बिरेझर चौकी प्रभारी बताया कि मृतक का नाम ओमकार निषाद पिता गोविंद राम (25 वर्ष) मौरीकला का रहने वाला है, जो बीती रात अपने घर पर परिजन के साथ बैठ कर खाना खाया और परिजन खाना खाने के बाद टीवी देखने मे व्यस्त हो गये थे, जहाँ सभी परिजन टीवी देखने के बाद सो गए।

उसी दौरान ओमकार निषाद बिना बताये घर से बाहर निकला और सुबह देखा गया कि ओमकार निषाद का मौरीकला नारीपुल के पास शव मिला।
पुलिस के मुताबिक युवक के सर पर चोट के निशान है। फिलहाल पुलिस शव को पीएम के लिए भेज दिया है। अब पीएम के बाद ही खुलासा होगा कि युवक की मौत कैसे हुई है।


You may have missed