May 6, 2026

छत्तीसगढ़ : एयरपोर्ट में आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव रहने पर ही यात्रियों को मिलेगी आवाजाही की सुविधा

rtpcr

रायपुर| कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार लगातार सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने एयरपोर्ट ( Airport ) में अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट ( RTPCR negative report ) दिखाने का आदेश जारी किया है। बिना रिपोर्ट के आने वाले यात्रियों को रियायत नहीं दी जाएगी।


जारी आदेश के अनुसार एयरलाइन को बोर्डिंग पास देने के पहले आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट( RTPCR negative report )दिखाना अनिवार्य है। रिपोर्ट दिखाने के बाद ही जाने दिया जाएगा। बता दें कि मंगलवार को कई यात्री बिना रिपोर्ट( Airport )के रायपुर आए थे, इस दौरान हंगामा भी हुआ।

पहला दिन होने के कारण एयरपोर्ट ( Airport ) पर ही कोरोना की जांच हुई। वहीं आज सख्त आदेश के बाद यात्रियों का एयरपोर्ट ( Airport ) में सघन जांच हो रहा है। आज सुबह पहुंचे तीन यात्रा को बेंगलुरु वापस भेजा गया।


You may have missed