कोरोना BREAKING : छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के बाद भी जारी है कोरोना का प्रकोप, आज 9674 मरीज स्वस्थ होने के बाद 253 मरीजों की मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब रोजाना 10,000 के पार नए कोरोना मरीज की पुष्टि की जा रही हैं। जिसके बाद अब इस महामारी से बचने के लिए छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। JKCNEWS.COM आप सभी से अपील करता है की कोविड–19 के नियमों का पालन करे। अब आप सभी और भी ज्यादा सावधानी बरते।


कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 15157 नए मरीजों की पहचान की गई है। वही 9674 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है। और 253 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।
बिलासपुर से 1193 सर्वाधिक मरीज, दुर्ग से 604, राजनांदगांव से 577, बालोद से 409, बेमेतरा से 338, कबीरधाम से 327, रायपुर से 916, धमतरी से 471, बलौदा बाजार से 661, महासमुंद से 517, गरियाबंद से 298, रायगढ़ से 1142, कोरबा से 1279, जांजगीर- चाम्पा से 1006, मुंगेली से 635, जीपीएम से 386, सरगुजा से 720, कोरिया से 683, सूरजपुर से 701, बलरामपुर से 383, जशपुर से 605, बस्तर से 189, कोंडागांव से 262, दंतेवाड़ा से 138, सुकमा से 43, कांकेर से 593, नारायणपुर से 41, बीजापुर से 36, अन्य राज्य से 04 मरीज शामिल है।
आज 15,157 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 9,674 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/qS64SWiiBn
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 5, 2021

