May 6, 2026

Viral : महिला के गर्भ में डिटेक्ट किए गए थे सात बच्चे, लेकिन जब महिला ने दिया नौ बच्चों को एकसाथ जन्म जिसे देख डॉक्टर में रह गए दंग

IMG_20210505_184157

नई दिल्लीपश्चिमी अफ्रीका के माली Mali of West Africa में एक महिला ने नौ बच्चों को एकसाथ जन्म दिया है। मंगलवार को महिला की डिलीवरी के बाद वहां मौजूद तमाम डॉक्टर्स हैरान रह गए, क्योंकि प्रेग्नेंसी के वक्त महिला के गर्भ में केवल सात बच्चे ही डिटेक्ट किए गए थे। 25 साल की हलीमा सिसे की डिलीवरी से पूरा देश हैरान है।


पढ़िए पूरी खबर–
एक रिपोर्ट के अनुसार, माली Mali की सरकार ने प्रेग्नेंट महिला हलीमा सिसे को अच्छे ट्रीटमेंट के लिए 30 मार्च, 2020 को मोरक्को Morocco भेज दिया था। हलीमा की उम्र 25 साल है। पहले ये अनुमान लगाया गया था कि प्रेग्नेंट हलीमा के पेट में 6 बच्चे हो सकते हैं। लेकिन जब हलीमा ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया तो सभी हैरान रह गए।

इसे भी पढ़ें– Gandii Baat : गंदी बात फिल्म अभिनेत्री आभा पौल के इन तस्वीरों ने बढ़ाई सोशल मीडिया का तापमान

हालांकि किसी महिला के एक साथ सात बच्चों के एक साथ जन्म वाली बात भी दुर्लभ है, लेकिन नौ बच्चों का एक साथ जन्म देना तो अति दुर्लभ है। हालांकि, मोरक्को Morocco के अधिकारियों ने इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं की है कि महिला ने नौ बच्चों को जन्म दिया है। माली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि हलीमा ने सीजेरियन सेक्शन द्वारा पांच लड़कियों और चार लड़कों को जन्म दिया है।


You may have missed