Corona Breaking : छत्तीसगढ़ में आज 10894 लोगों ने कोरोना से जीती जंग और 212 लोगों ने हारी जंग.. लॉकडाउन के बाद भी कोरोना के आंकड़ों से दहला छत्तीसगढ़
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब रोजाना 10,000 के पार नए कोरोना मरीज की पुष्टि की जा रही हैं। जिसके बाद अब इस महामारी से बचने के लिए छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। JKCNEWS.COM आप सभी से अपील करता है की कोविड–19 के नियमों का पालन करे। अब आप सभी और भी ज्यादा सावधानी बरते।


कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 13846 नए मरीजों की पहचान की गई है। वही 10894 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है। और 212 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।
जिसमे जांजगीर- चाम्पा में 1324 सर्वाधिक, दुर्ग से 729, राजनांदगांव से 620, बालोद से 403, बेमेतरा से 319, कबीरधाम से 382, रायपुर से 987, धमतरी से 393, बलौदा बाजार से 641, महासमुंद से 422, गरियाबंद से 249, बिलासपुर से 803, रायगढ़ से 954, कोरबा से 921, मुंगेली से 569, जीपीएम से 349, सरगुजा से 564, कोरिया से 610, सूरजपुर से 487, बलरामपुर से 337, जशपुर से 595, बस्तर से 186, कोंडागांव से 281, दंतेवाड़ा से 83, सुकमा से 54, कांकेर से 503, नारायणपुर से 36, बीजापुर से 38 मरीज शामिल है।
आज 13,846 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 10,894 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/e6AAQGDOea
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 6, 2021

