June 3, 2026

BIG NEWS : राजधानी में कल से इन 18 केंद्रों पर 18+ लोगों को लगेगा टीका, फ्रंटलाइन वर्कर्स को मिलेगी 20 प्रतिशत वैक्सीन

VAIKK

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने टीका उपलब्ध होने पर केंद्रों की संख्या बढ़ा दी है। राजधानी रायपुर में कल से 18 केंद्रों पर 18+ लोगों को टीका लगेगा।


रायपुर जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों के टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में 8 केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 18 कर दी गई है। इसी तरह अब हर एक टीकाकरण केंद्र में 4 काउंटर बनाए जाएंगे, फ्रंटलाइन वर्कर्स को कुल 20 प्रतिशत वैक्सीन मिलेगी, 12 प्रतिशत डोज दिव्यांग और अति गरीब वर्ग के लोगों को मिलेगी। वहीं BPL राशन कार्ड धारियों के लिए 52 फीसदी आरक्षित है, जबकि APL राशनकार्ड धारियों को 16 प्रतिशत वैक्सिन मिलेगी, वैक्सीनेशन के लिए छत्तीसगढ़ में कोटा लागू कर दिया गया है।

राज्य में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन जारी है, वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, टीकाकरण केंद्रों में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।


You may have missed