मौसम का मिजाज : राजधानी रायपुर में आया तेज तूफान, कहीं गिरे होर्डिंग्स तो कहीं गिरे पेड़
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। जो की दोपहर में रुक गई थी। वही शाम में तेज हवाओं के आते ही होर्डिंग्स और पेड़ गिर पड़े। गरज चमक के साथ तेज बारिश जारी हैं। इस बीच कई इलाकों की बत्ती भी गुल हो गई हैं। राजधानी वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। मौसम भी खुशमिजाज हो गया है।



