July 30, 2026

BIG NEWS : रायपुर में जहरीली सीरप पीने से 2 भाई सहित तीन की मौत

20210425_001007

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां जहरीली सिरप पीने से 3 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कुल 4 लोगों ने जहरीला सिरप का सेवन किया था। जिसमे 3 लोगों की मौत हो गई है, मृतकों में 2 भाई भी शामिल है।


बताया जा रहा है कि युवकों ने होम्योपैथी दुकान से लाकर इस जहरीले सिरप का सेवन किया था, तबीयत बिगड़ने के बाद मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। यह घटना सिविल लाइन थाना इलाके की है, मामले में पुलिस ने जांच शुरू की है।


You may have missed