April 30, 2026

मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी : आज से शुरू होगी शराब की होम डिलीवरी, ऐसे करे बुकिंग

IMG_20210510_102241

रायपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए जिला कलेक्टरों ने समीक्षा के बाद लॉकडाउन लगाया। इस दौरान शराब दुकानों को बंद कर दिया था। 8 अप्रैल से शराब दुकानें बंद है। वहीं अब होम डिलीवरी के जरिए शराब मदिरा प्रेमियों के दरवाजे तक पहुंचेगा। डिलीवरी ब्वॉय के माध्यम से शराब की होम डिलीवरी होगी। मामलू होगा कि पिछले वर्ष भी लॉकडाउन में शराब की होम डिलीवरी शुरू हुई थी।


प्रदेश में आज से शराब की होम डिलीवरी होगी। आबकारी विभाग ने लॉकडाउन के दौरान शराब की होम डिलीवरी की अनुमति दे दी है। जिसके तहत तय समय में सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक शराब की होम डिलीवरी होगी। आदेश के अनुसार जिला कलेक्टर अपने अनुसार समय में कमी या ​वृद्धि कर सकते हैं।

एप से होगी बुकिंग

उपभोक्ता शराब की ऑनलाइन डिलीवरी के लिए एप से बुकिंग करेंगे। एप का नाम CSMCL Online है। इसके लिए ग्राहकों को अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और पूरा पता देना होगा। इन चीजों को डालने के बाद ग्राहकों शराब की कीमत और ब्रांड दिखने लगेगा। वहीं, 15 किलोमीटर के रेंज में एक शराब दुकान डिलीवरी देगा। इसके लिए लोगों को 100 रुपये तक अतिरिक्त चार्ज भी देना होगा।


You may have missed