April 18, 2026

Salman Khan : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पहुंचा कोरोना वायरस, परिवार के ये दो सदस्य पाए गए कोरोना संक्रमित

saalman

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ( Salman Khan ) का परिवार बभी अब कोरोना से अछूता नहीं है, `राधे` फिल्म की रिलीज को लेकर एक वेबिनार में बातचीत के दौरान सलमान खान ( Salman Khan ) ने बताया कि उनकी दोनों बहनें अर्पिता खान ( Arpita Khan ) और अलवीरा अग्निहोत्री ( Alvira Agnihotri ) कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ( Salman Khan ) ने कहा कि हम अभी तक सुन रहे थे, लेकिन अब हमारे घर में कोरोना घुस आया है। मेरी दोनों बहनें कोरोना से संक्रमित हो गई हैं।


सलमान खान ( Salman Khan )  की फिल्म `राधे` ईद के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म जीप्लेक्स और तमाम डीटीएच प्लेटफॉर्म पर `पे पर मॉडल` के आधार पर रिलीज की जाएगी। इसी के साथ इसे दुनियाभर के 40 देशों के सिनेमाघरों में भी रिलीज किया जाएगा। सलमान ने इस इंटरव्यू के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि, जब देश में स्थिति सामान्य हो जाएगी तो यह फिल्म थियेटर में भी रिलीज की जाएगी, ताकि लोग अपने परिवार के साथ सिनेमाघर में इसका लुत्फ उठा सकें। बता दें कि, सलमान की फिल्म राधे के 13 मई को मल्टी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान के अलावा दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा जैसे दमदार कलाकार हैं।

हाल ही में सलमान खान ( Salman Khan )  और जी एंटरटेनमेंट ( Zee Entertainment ) ने फैसला किया है कि उनकी आनेवाली फिल्म `राधे योर मोस्ट वांटेड भाई` ( Radhe your most wanted brother ) से होने वाली कमाई से वह कोविड रिलीफ वर्कर्स को सपोर्ट करेंगे। साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर्स, कन्सेंट्रेटर्स और वेंटिलेटर्स कोरोना मरीजों के लिए डोनेट करेंगे। सलमान खान‌‌ ने‌ कहा कि `राधे` की सभी माध्यमों से होने वाली कमाई का एक हिस्सा कोरोना के मरीजों के‌ लिए जरूरी उपकरणों को खरीदने‌ के लिए देने का निर्णय लिया है, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर जैसी जरूरी चीजें शामिल हैं। आपको बता दें कि सलमान पिछले काफी समय से सोशल मीडिया के माध्यम से सभी लोगों को घर पर रहने और अपना ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा को संकट की इस घड़ी में कई तरह से जरुरतमंद लोगों की मदद भी कर रहे हैं।


You may have missed