BIG NEWS : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने स्थगित की 10वीं और 12वीं की परीक्षा
रायपुर| छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य अवसर परीक्षा 2021 की परीक्षा स्थगित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 24 मई से 15 जून तक प्रस्तावित थी। इसमें दसवीं की परीक्षा में 54,675 और 12वीं की परीक्षा में 80,989 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा में कुल 1,35,664 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।



छग राज्य ओपन स्कूल रायपुर के सचिव प्रो. वीके गोयल ने यह जानकारी दी। उन्होंने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए कहा है कि राज्य में कोरोना संक्रमण की वृद्धि के चलते अधिकांश स्थानों पर लाकडाउन की स्थिति बनी हुई है। इसलिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित कर दी गयी है।

