BIG NEWS : जन्मदिन की पार्टी मनाने गए युवक को बेहोशी के हालत में छोड़ दोस्त हुए फरार
महासमुंद। शहर के गंजपारा मोहल्ले में रहने वाले एक युवक को दोस्तों ने उसे बेहोशी की हालत पर घर छोड़कर फरार हो गए हैं । सुबह उसे पार्टी मनाने के लिए दोस्तों ने मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर दलदली ले गए थे। जब उसे घर में छोड़े तो उसके नाक से खून निकल रहा था । परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जिसकी हालत बहुत गंभीर है ।


इधर, दोस्तों की शिकायत व मामले की जानकारी देने शिकायत लेकर पहुंचे परिजन से कोतवाली पुलिस ने आवेदन लेने से मना कर दिया। इस संबंध में एसडीओपी नारद सूर्यवंशी ने कहा शिकायत लेना चाहिए, यदि नहीं लिए तो मैं दिखवाता हूं। यदि संदेहास्पद चोट आई है तो अस्पताली मेमो से भी जांच की जाएगी । परिजनों को परेशान होने की जरुरत नहीं है ।
गंजपारा निवासी ओंकार तंबोली ने बताया कि मेरे पुत्र भावेश तंबोली का मंगलवार को जन्मदिन था । सुबह उसका दोस्त देव सिन्हा घर आया और उसे पार्टी देने के नाम पर उसे ले गया । जिस समय वह घर से गया वह सही सलामत था । दलदली में दोपहर देव सिन्हा द्वारा पार्टी का आयोजन किया गया था । इस दौरान करीब 7 से 8 लोग मौजूद थे । रात साढ़े 9 बजे उसे बोहोशी की हालत घर के सामने छोड़कर चले गए । भावेश के नाक से खून बह रहा था । इसके बाद से उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए । जहां उसका इलाज जारी है । हालत उसकी गंभीर है ।
पिता को गंभीर घटना की आशंका
घायल भावेश के पिता ने पार्टी के दौरान गंभीर घटना की आशंका जताई है । वहीं चिकित्सकों ने उसके सिर के पिछले हिस्से पर गंभीर चोट लगने के कारण नाक से खून निकलना व जमा होना बता रहे हैं । इस घटना की सूक्ष्म जांच के लिए कोतवाली थाने में आवेदन देने गया था, लेकिन आवेदन लेने से मना कर दिया ।

