रायपुर में बेखौफ गुंडे और बदमाश : चाकू और तलवार लहराते दर्जनों युवकों का वीडियो हुआ वायरल
रायपुर। राजधानी में लाकडाउन के दौरान कुछ युवकों का वीडियो सामने आया है जिसमें वे तलवार व चाकू लहराते नजर आ रहे हैं। इस बीच चाकू और तलवार लेकर युवकों के आतंक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, हालाकि यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है



जो कि समता कॉलोनी क्षेत्र में चाकू और तलवार लेकर घूम करीब एक दर्जन युवको का है। इस प्रकार की घटनाओं से मोहल्ले और कॉलोनियों के लोग भी दहशत में हैं, वहीं लॉकडाउन में इस प्रकार की वारदातों से पुलिस प्रशासन पर भी कई सवाल उठाए जा रहे हैं। वीडियो में 10 से 12 युवक दिखाई दे रहे हैं जिनके हाथो में धारदार चाकू हैं वे गाली गलौच करते भी दिखाई दे रहे हैं।

