August 26, 2026

BIG NEWS : रायपुर में नाबालिग युवती का अपहरण कर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

IMG_20210516_132604

रायपुर। रायपुर के आज़ाद चौक थानाक्षेत्र से नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने व अश्लील वीडियो वायरल करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है।


पढ़िए पूरी खबर–
आपको बता दें कि ये वारदात 1 मई की शाम का है, जब एक नाबालिग युवती को एक पत्रकार के घर लेजाकर उसके साथ मारपीट की गई थी। जिसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनाया गया जिसे आरोपियों ने मिलकर सोशल मीडिया में भी वायरल कर दिया था। उसके बाद युवती के साथ विनय रक्सेल ने वीडियो डीलीट करवाने का झांसा देकर होटल टोरिया में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद युवती ने अमलेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहां शून्य में मामला कायम कर थाना आज़ाद चौक में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

नाबालिग युवती के साथ रेप, अपहरण, वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा करते हुए बताया कि ये वारदात 1 मई की शाम 6 बजे की है जब पीडि़ता को महिला आरोपी वृद्धि साहू ने सुंदरनगर से बहला-फुसलाकर पलाश तिवारी के घर ले गई। जहां पीडि़ता की वृद्धि साहू से बहस हुई तो वृद्धि और पलाश ने मिलकर पीडि़ता के साथ मारपीट करते हुए पलाश ने पीडि़ता को चाकू दिखाकर धमकाया। फिर पलाश तिवारी ने पीडि़ता को घर वापस छोड़ दिया। फिर उसके अगले दिन 2 मई को शाम मुस्कान रात्रे ने वृद्धि साहू को समझौते के लिए बुलाया गया।

वृद्धि साहू को उसके बॉयफ्रेंड बाबू द्वारा मौदहापारा मुस्कान के घर लाया गया। उसके बाद पीडि़ता को भी मौदहापारा बुलाया गया जहां पहले से ही मुस्कान के घर में वृद्धि, आकाश, साहिल, बाबू और मुस्कान उसकी माँ मौजूद थे। मुस्कान ने पीडि़ता की पहचान उसके माँ से कराया तो मुस्कान की माँ ने पीडि़ता के वीडियो बनाने की बात कही जिसके बाद पीडि़ता को वृद्धि, मुस्कान, आकाश, साहिल ने महादेव घाट ले जाकर पीडि़ता की अश्लील वीडियो बनाया।

वीडियो बनाने के बाद मुख्य आरोपी विनय रक्सेल ने पीडि़ता को अपने झांसे में लेकर वीडियो डिलीट करने की बात कहकर शास्त्री मार्केट राज टाकीज के पास टोरिया होटल ले जाकर कथित तौर पर पीडि़ता से शारीरिक संबंध बनाया। पूरी घटना के बाद पीड़िता ने अमलेश्वर थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। जहां अपराध शून्य के तहत पंजीबद्ध किया गया लेकिन पीड़िता का घर और घटना स्थल आमापारा होने की वजह से अपराध आज़ाद चौक थाने में दर्ज कराइ गई। इस पूरे मामले 7 आरोपी है जिनकी गिरफ्तारी की जा चुकी है।


You may have missed