April 18, 2026

Sex Racket : होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफास, दो युवक और दो युवती आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

spa

हिसार। कोरोनाकाल और लॉकडाउन के बिच भी जिस्मफरोशी का धंधा काफी फल-फूल रहा है। हरियाणा के हिसार जिले में लॉकडाउन के दौरान होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था। जब पुलिस ने छापा मारा तो पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने दो युवकों और दो युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। वहीं देह व्यापार कराने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।


पढ़िए पूरी खबर-
सूचना के आधार पर होटल में छापा मारा गया। यहां दो लोगों को देह व्यापार करवाने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। मामले में डीएसपी, एएसपी उपासना व अर्बन एस्टेट थाना और चौकी टीम ने बोगस ग्राहक की मदद से देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने होटल मालिक सुरेश कुमार व होटल मैनेजर विवेक और दो युवकों व दो युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है।

ग्राहक बनकर पंहुचा पुलिस कर्मी-
पुलिस कर्मी ग्राहक बनकर 500 रुपए का एक नोट देकर होटल पहुंचा। कुछ देर बाद ग्राहक के इशारे पर टीम वहां पहुंची तो वहां रिसेप्शन पर बैठे मैनेजर ने अपना नाम जिले के चौधरीवास गांव निवासी विवेक बताया। टीम ने वहां गल्ले की तलाशी ली तो ग्राहक को दिया 500 रुपए का नोट बरामद किया। अंदर चेक किया तो वहां दो महिला व दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। होटल में देह व्यापार करवाने के जुर्म में धारा 269, 270 और 188 के तहत केस दर्ज किया गया।


You may have missed