April 19, 2026

Cyclone Tauktae Live Updates : गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान `तौकते`, मुंबई-सूरत एयरपोर्ट बंद

tauk

मुंबई। देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों में चक्रवाती तूफान तौकते का खतरा मंडरा रहा है। अब ये तूफान गुजरात की ओर से बढ़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो 17 और 18 मई को गुजरात में भारी बारिश की संभावना है। अबतक इस तूफान की वजह से प्रभावित इलाकों में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों पेड़ गिर चुके हैं और कई गांव तक प्रभावित हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज शाम तक तौकते गुजरात के तट से टकराएगा और इसी बीच मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक को बंद करने का फैसला लिया गया है।


इसी बीच भारतीय वायु सेना ने जानकारी दी कि कोलकाता से अहमदाबाद के लिए दो C-130J और एक An-32 एयरक्राफ्ट को तैनात किया गया है। ये विमान 167 सैनिकों और राहत-बचाव के 16.5 टन लोड के ट्रांसपोर्टेशन के लिए तैनात किए गए हैं।

तौकते चक्रवात से अबतक प्रभाविक इलाकों में आठ लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा तौकते की वजह से मुंबई में भी ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी कि सोमवार शाम तक तौकते गुजरात के तट से टकराएगा। इस बीच गुजरात के गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, जूनागढ़ और दीयू में भारी बारिश की संभावना है।

मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में तेज हवाओं से गिरे कोविड केयर सेंटर चक्रवात तौकते की वजह से मुंबई में तेज हवाएं चल रही है। जिसकी वजह से मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में अस्थायी कोविड केयर सेंटर नष्ट हो गए।

मुंबई एयरपोर्ट का संचालन तीन घंटे के लिए बंद
चक्रवात तौकते की वजह से मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच खतरे को देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट की तीन घंटे तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। आज यानी सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट का संचालन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा।


You may have missed