April 19, 2026

BIG NEWS CG : रायपुर से निकली बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 16 यात्री घायल

DURGH

सरगुजा। सरगुजा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुमगा गांव के करीब बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 16 यात्री घायल हो गए हैं।


एक यात्री बस 32 यात्रियों को लेकर राजधानी रायपुर से पड़ोसी राज्य झारखंड के गढ़वा के लिए रवाना हुई थी। तड़के चार बजे जब बस गुमगा गांव के करीब थी तभी बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के किनारे गड्डे में गिर गई।

इसके चलते बस में 16 यात्री घायल हो गए जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर बस में सवार घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कर दी गई है। बस चालक के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया गया है।


You may have missed