BIG NEWS CG : सड़क हादसे में प्रधान आरक्षक की हुई मौत
जगदलपुर। बस्तर जिले के करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम जैबेल के पास बीती रात सड़क हादसे में करपावंड थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक एडवर्ड एक्का गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावंड ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।


करपावंड थाना प्रभारी शिव हुर्रा ने बताया कि कोरोना ड्यूटी में 03 जवानों को जैबेल चौक में लगाया गया था, रात को ड्यूटी खत्म होने के बाद सभी थाना के लिए निकले थे, इसी दौरान जैबेल के पास सामने से आ रही अज्ञात वाहन तेज रफ्तार से प्रधान आरक्षक एडवर्ड एक्का की ओर आई जिससे बचने के लिए अपनी वाहन सड़क से नीचे उतार दिया अचानक से हुए हादसे के चलते प्रधान आरक्षक को गंभीर चोट आई साथियो ने घायल को उपचार के लिए पास के स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। साथियों ने बताया कि कुछ समय पहले ही उन्हें प्रमोशन मिला था, इससे पहले वे परपा थाना में पदस्थ थे, लेकिन प्रमोशन मिलने के बाद उन्हें करपावंड थाना में अपनी सेवा दे रहे थे।

