April 29, 2026

CG NEWS : IED ब्लास्ट की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल शहीद

BIJAA

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आकर मंगलवार को जिला पुलिस बल के एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गए। जबकि एक कांस्टेबल घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए कैंप के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शहीद जवान के शव को अभी जिला मुख्यालय नहीं लाया गया है।


पढ़िए पूरी खबर-
मामला कुटरू थाना क्षेत्र का है। SDOP शेर बहादुर सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, जिला पुलिस के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। इस दौरान कुटरू क्षेत्र के अंबेली गांव में जवान IED की चपेट में आ गए। ब्लास्ट के चलते हेड कांस्टेबल थलेंद्र कुमार नायक शहीद हो गए। जबकि एक अन्य कांस्टेबल कमल ठाकुर घायल हैं। बताया जा रहा है कि गांव के अंतिम घर के पास पुल से पहले ही नक्सलियों ने IED प्लांट कर रखा था।


You may have missed