June 3, 2026

CG NEWS : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, तो गांव वालों ने की गोबर में गाड़कर जिंदा करने की नाकाम कोशिश

MAUTT

 


अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां लोगों ने अंधविश्वास के चलते आकाशीय बिजली की चपेट में आए युवक की मौत के बाद उसे जिंदा करने की आस में गोबर में ही गाड़ दिया गया। लेकिन जब बाद में 108 एंबुलेंस के पहुंचने पर युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

पढ़िए पूरी खबर–
चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के कारण आज जिले में हुई बारिश और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से लखनपुर ब्लॉक के मुटकी गांव में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद वहां काफी लोग जुट गए

इसे भी पढ़ें– CG BREAKING : मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी..अब शराब दुकानों में भी मिलेगी शराब

 इस दौरान लोगों ने युवक को जिंदा करने की नाकाम कोशिश की, लोगों ने युवक को आधे घंटे तक गोबर में गाड़कर जीवित करने की कोशिश की। बाद में 108 एंबुलेंस के पहुंचने पर युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।


You may have missed