BIG NEWS : क्रैश हुआ फाइटर जेट मिग 21, हादसे में पायलट की हुई मौत
Fighter Jet MiG 21 Crash in Moga Punjab :


पंजाब। पंजाब के मोगा (Moga of Punjab) में देर रात एक बजे के क़रीब फाइटर जेट मिग 21 क्रैश (Fighter Jet Mig 21 crashes) हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेनिंग के चलते पायलट अभिनव ने मिग 21 से उड़ान राजस्थान के सूरतगढ़ के लिए भरी थी, जिसके बाद ये विमान क्रैश हो गया। जानकारी यह भी है कि शुक्रवार सुबह पायलट अभिनव का शव बरामद कर लिया गया है। पूरे हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।
इंडियन एयरफोर्स के अफसरों का कहना है कि मोगा के कस्बा बाघापुराना के गांव लंगियाना खुर्द के पास देर रात एक बजे फाइटर जेट मिग 21 क्रैश हो गया।मौके पर प्रशासन और सेना के आला अफसर पहुंच गए हैं।

